भाजपा कार्यालय में स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण के संबंध में आवश्यक बैठक

 




रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जशपुर में कुमार दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा के अनावरण के संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, सांसद गोमती साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय जी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी वरिष्ठों ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए 13 जनवरी को होने वाले अनावरण कार्यक्रम को स्थगित करते हुए, अनावरण की तिथि को कुमार दिलीप सिंह जूदेव के जन्म जयंती के दिन 8 मार्च 2022 को निर्धारित किया गया। साथ ही सभी मण्डल अध्यक्षों को सभी बूथों में 25 सदस्यी कमेटी और सरल पोर्टल के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।

 बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश नंदे, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, रूपेश सोनी, पुरषोत्तम सिंह, देवधन नायक, सुनील अग्रवाल, वरुण जैन, गोपाल राय, सत्तू सिंह, उपेन्द्र यादव, राजू गुप्ता, यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,  आर्य प्रताप सिंह जूदेव, रीना बरला, शांति भगत,  लालदेव भगत, ममता कश्यप, अनिता सिंह, गेंदबिहारी सिंह, उमा देवी, भुनेश्वरी बेहरा, राम गर्ग, तुलसी कौशिक, दीपक अंधारे, दीपक चौहान, सुनील राय, विक्रांत सिंह, शरद चौरसिया, राजकपूर भगत, अंजू टोप्पो, मुनेश्वर केसर, केशव यादव, उमाशंकर भगत, आनंद शर्मा, शारदा प्रधान, श्रीनायक मिश्रा, सलोने मिश्रा, वेदप्रकाश भगत, दिनेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सज्जू खान, मुकेश सोनी, दीपक गुप्ता, अरविंद भगत, श्यामलाल भगत, मनोज भगत, अभिषेक मिश्रा, विकास प्रधान, मानू सोनी,  नीतू गुप्ता, टुन्नू सोनी, मुन्नी गुप्ता, राम नारायण, मैनेजर राम, आकाश गुप्ता, निखिल गुप्ता एव सभी मण्डल के अध्यक्ष महामंत्री एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।



Post a Comment

Previous Post Next Post