रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले में कोरोना दोगुने तेजी से फ़ैल रहा है।कल 70 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद से ही जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने सख्ती के साथ जिले में प्रतिबंधात्मक नियम लागू कर दिए हैं। वहीं 06 जनवरी को फिर से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।जिसमें एक दिन में 143 संक्रमित मिले हैं।
आपको बता दें कि कुनकुरी थाना प्रभारी समेत उनकी पत्नी कोविड पॉजिटिव आ गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि उनके संपर्क में जो भी आए हैं उनसे वे अपना जांच अवश्य कराएं।
इधर कांसाबेल थाना के 2 पुलिस स्टाफ भी संक्रमित हो गए हैं। वहीँ जोगपाल स्कूल के 2 शिक्षकों में भी कोविड 19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जशपुर लोकल में 51, लोदाम में 05, बगीचा में 03, दुलदुला में 05, कुनकुरी में 30, मनोरा में 03, फरसाबहार में 11, कांसाबेल में 16 , पत्थलगांव में 14, कुल 143 मामले जशपुर जिले में सामने आए हैं। संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग कराई जा रही है। लगातार कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए लगातार प्रशासन अपील कर रहा है कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें, कोविड के नियमों का पालन करें।
Post a Comment