रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पदोन्नति हेतु जारी संसोधित राजपत्र प्रकाशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वन टाइम रिलेक्सेशन के निर्णय का स्वागत किया है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, एलडी बंजारा, तनु ठाकुर, जयेश टोपनो, अनिल रावत, लीलाम्बर यादव ने कहा है। कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति में ( 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 वर्ष ) वन टाइम रिलेक्सेशन देने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लेने के बाद वित्त व विधि विभाग से विधिवत अनुमति पश्चात 31 दिसंबर 2021 को संशोधित राजपत्र जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032, के करीब शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक नही है। प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के 22 हजार पद की पूर्ति किये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर शाला के मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा।
जिला मीडिया प्रभारी मो. अफरोज खान ने बताया कि वर्तमान भर्ती व पदोन्नति नियम 2019, में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100% पदोन्नति से ही भरा जाना है। जिसमे सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी, क्योकि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष नही है। या जो है। वे पात्र नही है। या पदोन्नति में जाना नही चाहते है. विभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के 06 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 08 हजार व प्राचार्य के लगभग 2800 पद रिक्त प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक व व्याख्याता के हजारो पद पदोन्नति हेतु रिक्त है अतः सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन देने के निर्णय अनुसार समय सीमा तय कर शीघ्र पदोन्नति हेतु आदेश शासन द्वारा जारी किया जावे. एल बी संवर्ग के शिक्षको की पदोन्नति 1998 से भी लंबित है, हजारो शिक्षक पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे है. अतः पदोन्नति की प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूर्ण किया जावे. इसके अलावा जिस तरह से पदोन्नति हेतु रिलेक्सेशन दिया गया था उसी तरह क्रमोन्नति के लिए भी वन टाइम रिलेक्सेशन दिया जाए जिससे सभी वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
Post a Comment