जशपुर जिले में आज फिर188 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पुष्टि, जिला मुख्यालय में सबसे अधिक 61नए मरीजों की हुई पुष्टि,


 रिपोर्टर दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुरनगर। जिले में आज तीसरे दिन भी रिकार्ड तोड 188 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अभी मिले शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जिले में सबसे अधिक जिला मुख्यालय में 61 , कांसाबेल 19, फरसाबहार 23, कुनकुरी 35, पथलगांव 10 , दुलदुला 17, बगीचा 6, लोदाम10, मनोरा 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिले भर में इन दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों की आंकड़े बढ़ने को लेकर जिले भर में लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जिला मेडिकल बुलेटिन रिपोर्ट के आधार पर आज जिले भर में 1377 लोगों का सैंपल जांच किया जिसमें 188 लोगों का कोरोना से संक्रमण होने को पुष्टि हुई है, जिसके साथ अब जिले में कुल 631 एक्टिव मरीज हैं। वही जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के नए गाइडलाइन को सख्ती से पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मास्क न पहनने एवम कोरोना के नए गाइडलाइन का पालन न करने को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए जुर्माना भी वसूला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post