जशपुर - महादेव डांड़ के बड़े व्यापारी के पास से अवैध धान 500 बोरी जप्त, गोदाम को किया सील, प्रशासन की कार्रवाई

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - बगीचा एसडीएम अकांछा त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में लगातार रेड से अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को महादेवडांड के एक बड़े व्यापारी के यहाँ रेड पड़ी जिसमें 500, बोरी अवैध धान प्रशासन ने जप्त कर गोदाम को सील कर दिया है। शनिवार को दोपहर बाद तहसीलदार अविनाश चौहान, नायब तहसीलदार संजय मोधिया, पटवारी शिवशंकर धीवर और आरइओ की टीम महादेवडांड़ पहुंची. जहाँ ग़ल्ला व्यापारी आकाश गुप्ता के गोदाम से 500, बोरी अवैध धान जप्त किया है.

प्रशासन की लगातर की जा रही इस कार्यवाही से किसान खुश हैं, वहीं धान की काला बाजारी करने वाले बिचौलियों की नींद हराम हो गई है। बगीचा प्रशासन अवैध धान के कारोबारियों पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए है। फिलहाल बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है।



Post a Comment

Previous Post Next Post