पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर अवैध शराब जब्त

 रघु साहू

जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़


पामगढ़।
अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई है। मामले में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने पास रखे हुए है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर रविदास महंत (43), निवासी सरखो चौकी नैला, हाल मुकाम पामगढ़, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी एवं आकाश कलोसिया की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post