पीछा,अश्लील कमेंट छेड़छाड़ 24 घंटे में गिरफ्तार

रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर-चांपा।
पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर रास्ते में अश्लील टिप्पणी करने और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धीरेंद्र खांडेकर (21), निवासी ग्राम झिलमिली, थाना मुलमुला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लगातार कर रहा था पीछा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 20 सितंबर 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लगातार उसका पीछा करता था। रास्ते में आते-जाते समय अश्लील टिप्पणियां करने के साथ कथित तौर पर उसकी बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ भी करता था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज कर BNS की धारा 74, 75(2), 78 और 79 के तहत जांच शुरू की।

झिलमिली में दबिश देकर दबोचा

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा SDOP शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पामगढ़ पुलिस ने ग्राम झिलमिली में दबिश दी और आरोपी धीरेंद्र खांडेकर को पकड़ लिया। पूछताछ एवं विवेचना में अपराध से संबंधित तथ्य सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

पुलिस अधिकारियों ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पामगढ़ पुलिस की टीम ने शिकायत मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, महिला आरक्षक जयंती लहरे सहित थाना पामगढ़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post