आरोपी की जगह भाई पर कार्रवाई, विवेचक पर गिरी गाज

रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर-चांपा।
अपराध की विवेचना में गंभीर लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सख्त कार्रवाई की है। थाना नवागढ़ में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एवं विवेचक रामकृष्ण आदित्य को थाना नवागढ़ से रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 196/2026, धारा 281, 125(1) बीएनएस की विवेचना के दौरान नामजद आरोपी चंद्रशेखर यादव उर्फ मंझला, निवासी ग्राम गंगाजल के स्थान पर उसके भाई चंद्र कुमार यादव को आरोपी बनाकर जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आने के बाद विवेचना में प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही पाई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक सउनि रामकृष्ण आदित्य को रक्षित केंद्र संबद्ध किया तथा विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post