बहुउद्देशीय शिविर में 426 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 200 की उच्च रक्तचाप एवं 232 की मधुमेह स्क्रीनिंग

 



:: प्रेस नोट ::

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्तरकाशी

दिनांक: 25 सितंबर 2026

बहुउद्देशीय शिविर में 426 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 200 की उच्च रक्तचाप एवं 232 की मधुमेह स्क्रीनिंग

जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशांत आर्य के दिशा-निर्देशों के क्रम में गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चिन्यालीसौड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर का विधिवत शुभारंभ माननीय प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी श्री सौरभ बहुगुणा द्वारा किया गया साथ ही विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया गया।


शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ. श्याम विजय के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 426 लोगों का ओपीडी पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 200 लोगों की उच्च रक्तचाप (Hypertension) तथा 232 लोगों की मधुमेह (Diabetes) की स्क्रीनिंग की गई।

जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने वाले लोगों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं आगे की जांच के लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित गैर-संचारी रोगों की नियमित जांच, समय पर उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय निर्देशों के अनुरूप दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित पात्र लाभार्थियों की सहायता, टीकाकरण, विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के निकट पहुंचाना तथा लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने आमजन से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एस. पोखरियाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन पंचोला एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post