सारागांव में जगी स्वच्छता की अलख

 


रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 

जांजगीर चांपा 

सारागांव पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सारागांव नगर पंचायत में मंगलवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड स्थित नए तालाब परिसर में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत कर्मचारियों और नागरिकों ने मिलकर सफाई की।

अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष छबिलाल सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलीप राठौर, सीएमओ रामनारायण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवन भास्कर यादव, पार्षद, एल्डरमैन, वरिष्ठ नागरिक, नगर पंचायत कर्मचारी, महिला समूह तथा स्वच्छता दीदियां शामिल हुईं। सभी ने तालाब क्षेत्र में जमा कचरे और गंदगी की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के समापन पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। नगर पालिका अधिकारी रामनारायण यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नगर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता के साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष छबिलाल सूर्यवंशी ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post