एसपी ने बढ़ाया मान किया सम्मान सम्भाला था लाखो का भीड़

रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़


जांजगीर-चांपा।
बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में 13 सितंबर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, वीआईपी आगमन, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभालने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

श्रीमद्भागवत कथा में पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इतनी विशाल भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, यातायात का सुचारू संचालन, वीआईपी सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैण्डन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाई।

पुलिस टीम ने भीड़ नियंत्रण से लेकर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी मोर्चों पर प्रभावी ढंग से जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के सफल संचालन और उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी बम्हनीडीह, निरीक्षक लालन पटेल यातायात, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह क्षत्रिय प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह, प्रधान आरक्षक छगन साहू, आरक्षक रामकुमार कंवर, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, आरक्षक उमेश कश्यप, सैनिक सुरेश साहू तथा महिला आरक्षक ऋतु लहरे शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post