रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
पामगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र में की गई रेड कार्रवाई के दौरान रामसागर बंजारे (40 वर्ष), निवासी डोंगाकोहरौद, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है, बरामद की गई।
बरामद शराब के संबंध में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment