थाना बलौदा व अकलतरा की बढ़ी करवाई

 



रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा 

15 लाख रुपये की डीज़ल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार कार व पिकप भी जप्त 

कटरा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त

पिकअप के टैंकर में छिपाकर किया जा रहा था डीजल का परिवहन, आगे चल रही आर्टिगा कार भी पकड़ी गई; तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रूप से डीजल के भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। पुलिस ने डीजल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ आगे चल रही आर्टिगा कार को भी जब्त किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जब्त वाहनों और डीजल की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में थाना बलौदा एवं अकलतरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर घेराबंदी की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक CG-15-DL-6268 में पीछे की ओर बनाए गए लोहे के टैंकर में अवैध रूप से डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है। पिकअप वाहन के आगे आर्टिगा कार क्रमांक CG-10-AD-8114 भी फॉलो कर रही थी। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम ने कटरा जंगल मार्ग पर दोनों वाहनों को रोककर जांच की।

जांच के दौरान पिकअप वाहन के पीछे लगे लोहे के टैंकर में करीब 1000 लीटर डीजल पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। वाहन में सवार नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड़ एवं रामनरेश प्रजापति डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने डीजल को वाहन में ही सीलबंद कर अपने कब्जे में लिया।

कार्रवाई के दौरान भीमसिंह गोंड़ के कब्जे से पिकअप वाहन कीमत करीब 5 लाख रुपये एवं 1000 लीटर डीजल, जबकि नरेश कुमार भारती के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की आर्टिगा कार जब्त की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

नरेश भारती, पिता स्व. पूरन भारती, उम्र 34 वर्ष, निवासी सरईताल बुड़गहन, थाना बलौदा।

भीमसिंह, पिता स्व. रूपसिंह गोंड़, उम्र 43 वर्ष, निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा।

रामनरेश प्रजापति, पिता बलदाऊ प्रजापति, उम्र 31 वर्ष, निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू, एएसआई रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर, साइबर टीम एवं दोनों थानों के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post