अवैध शराब पर बलौदा पुलिस का शिकंजा



 रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बलौदा पुलिस ने ग्राम लीमभांठा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,400 रुपये बताई गई, बरामद हुई। आरोपी की पहचान खेदुराम रात्रे (50 वर्ष), पिता स्व. सुखीराम रात्रे, निवासी ग्राम लीमभांठा वार्ड क्रमांक 15, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम चारपारा के पास घेराबंदी कर माधेश कुमार पटेल (21 वर्ष), पिता संतुवन्त लाल पटेल, निवासी ग्राम चारपारा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,000 रुपये है, बरामद की गई।

इस प्रकार दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,400 रुपये है, जब्त की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपी खेदुराम रात्रे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 458/2026 तथा माधेश कुमार पटेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 459/2026 दर्ज कर दोनों मामलों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी

बलौदा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत एवं अनिल कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post