रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में चुनावी रंजिश को लेकर उपसरपंच से विवाद, पैसों की मांग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की शाम आरोपी उपसरपंच के घर पहुंचे और चुनावी विवाद को लेकर उससे बहस करने लगे। आरोपियों ने उपसरपंच बनने का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। साथ ही इस्तीफा देकर पंचायत छोड़ने के लिए दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उपसरपंच और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज भी की गई।
घटना की शिकायत मिलने के बाद नवागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 308(4), 333 और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में साहिल जोशी और भरत बंजारे, दोनों निवासी मुड़पार, को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में घटना में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश और प्रकरण की विवेचना जारी है।
कार्रवाई में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment