ग्रामीणों में आक्रोश नहीं होने देंगे अब और कोल डिपो की स्थापना

 


रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 

जांजगीर चांपा हालांकि औद्योगिक नगरी है परंतु यहां के निवासियों और आम जनता को किसी प्रकार की कोई सुविधा अभी तक नहीं मिल पाई हैं ,आज तक भूस्वामी नौकरी के लिए अपनी जमीन देकर दर्जनों बार हड़ताल सहित भूख हड़ताल भी कर चुके हैं परंतु समस्या जस्ट की तस बनी हुई है जिले के कई क्षेत्रों मे कोल डिपो संचालित हैं वही कन्हाई बंद में नए डिपो के स्थापना होने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है जिसके कारण कई प्रकार के जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ता है आज भी बड़े-बड़े वाहनों के धुएं प्रदूषण आदि से होने वाले गंभीर बीमारियों से जुड़ रहे ग्रामीण अब इस संबंध में कलेक्टर को अवगत करा कर आवेदन कर विस्तार पूर्वक व गंभीरता से इस विषय पर चर्चा की गई हालांकि ग्रामीण इस मामले को लेकर भारी आवेश में है

ग्रामीणों का कहना है कि कोल डिपो रिहायशी मकानों के करीब संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में काली कोयला डस्ट, ध्वनि प्रदूषण और भारी वाहनों की आवाजाही से परेशानी बढ़ गई है। किसानों के अनुसार डिपो से उड़ने वाली डस्ट का असर धान की फसल और स्वास्थ्य पर भी पड़ने के साथ तालाब का पानी भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण ध्वनि प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि इससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 कलेक्टर ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post