विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

 



जिला कार्यालय परिसर, गंगोत्री भवन में स्थित केन्द्र का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र एवं मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

उत्तरकाशी

रिपोर्ट संजय हराण 

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित गंगोत्री भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री के लिए नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में 21 नवंबर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, गांवों, कस्बों एवं सरकारी कार्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कर आमजन को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित करने के साथ ही मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शन केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सरल तरीके से जानकारी दी जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जागरूकता अभियान को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे मतदाता मतदान प्रक्रिया को लेकर जागरूक और आश्वस्त हो सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post