विधायक ब्यास कश्यप ने लाखो रुपये के विकास कार्यो की दी सौगात


 रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

विधायक ब्यास कश्यप ने 36 लाख से अधिक के कार्यों का कियाभूमिपूजनलोकार्पण, गांव में खुशी की माहौल 

विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत पचेड़ा में शनिवार को विकास कार्यों का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने गांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को विकास की नई सौगात दी।

इन सभी कार्यों पर कुल 36 लाख 18 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे गांव की बुनियादी सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा और लोगों का आना-जाना, पानी निकासी और सामाजिक कार्यक्रम और भी आसान हो जाएंगे।

कौन-कौन से कार्य हुए

विधायक के हाथों जिन कार्यों की शुरुआत और उद्घाटन हुआ, उनमें 

7 लाख रुपये सीसी रोड निर्माण

10 लाख रुपये आरसीसी नाली निर्माण

10 लाख रुपये महाराणा प्रताप भवन निर्माण

5 लाख 68 हजार रुपये मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण

3 लाख 50 हजार रुपये शासकीय विद्यालय में बालिका शौचालय निर्माण

विधायक ने क्या कहा

इस मौके पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि गांवों में सड़क, नाली, भवन, मुक्तिधाम और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि गांव का समग्र विकास तभी संभव है, जब हर जरूरी सुविधा गांव में ही मिले। क्षेत्र की जनता की जरूरत और ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर लगातार काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post