रिपोर्टर दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुरनगर - जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 01-01 प्रतिनियुक्ति हेतु शिक्षा विभाग के व्याख्याताओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रतिनियुक्ति होने पर शासन द्वारा मानदेय भत्ता प्राप्त हो सकेगा।
इस हेतु आवेदक नियुक्ति अथवा पदोन्नति आदेश, वर्तमान पद की वरिष्ठता सूची की छाया प्रति के साथ आवेदन कर सकेगें।
इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु श्री रूपेश पाणिग्राही मोबाईल नम्बर 9301581946 से संपर्क कर किया जा सकता है।

Post a Comment