शील पैक व खराब क्वालिटी की मिल रही थी शिकायत




 रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़


जांजगीर चाम्पा जिले के कुछ देशी शराब दुकानों से कई बार क्वालिटी ,क्वांटिटी व शील पेकिंग की शिकायत ग्राहकों द्वारा मिल रही थी।डर असल मामला यह है कि जिले के कुछ देशी मदिरा दुकानो में सेल्समेनों व वहां के कर्मियों द्वारा सराब की पेकिंग  शील से छेड़छाड़ कर उसके ढक्कन को खोलकर उसमे से कुछ मात्रा में शराब निकालकर उस शीशी में कुछ अन्य पदार्थ मिलाकर फिर शील पैक कर दया जाता था जिसके कारण शराब की बोतल से लीकेज होती थी लोगो का कहना था कि देशी शराब को पीने से कुछ अजीब सा लगता हैं वही अल्कोहल की मात्रा नही के बराबर होती थी जिसकी सेल्समेन से शिकायत करने  पर रौब दिखाकर  कहते थे चल निकल। वैसे भी शराब भट्ठियों में काम करने वालो कि भाषा ही रौबदार होती हैं जिससे आम जनता दूर ही रहना चाहती हैं।ऐसी धाक   दिखाकर अपना कारोबार चलाते थे। जब मिलावट खोरी की सीमा हद से  ज्यादा हो गई  तो लोगो से रह नही गया औऱ अपने ठगे जाने का अहसास होने पर कुछ लोगो द्वारा इसकी जानकारी व शिकायत आबकारी अधिकारी को दी गई  पर मजेदार बात यह हैं कि आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित तत्काल ऐसे शराब दुकानों पर रात 10 बजे तत्काल कार्यवाही करने हुए दर्जनों शराब कर्मियों को फटकार लगाते हुए हैं बाहर का रास्ता दिखाया गया जो अपनी नौकरी से भी हाथ धो बैठे। जब से शराब भट्ठी को सरकार ने लिया है तब से शराब दुकानों में का करने वाले लोगों की बात रौबदार होती हैं और खुद को सरकारी आदमी होने का धाक दिखाते हैं । यदि अचानक कोई विभागीय अधिकारी सिविल ड्रेस में चला जाता हैं तो उन्हे भी आम जनता समझ लेते हैं परन्तु जब अपना आईडी दिखाते हैं तब ऐसे कई लोगों की नौकरी जा चुकी होती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post