कुनकुरी में मरीज के परिजनों के साथ अस्पताल के गार्ड की बदसलूकी, हुआ हंगामा आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता भी एक महिला की मदद करने पहुंचे थे होलीक्रास अस्पताल




दीपक वर्मा 
जशपुर


जशपुर जिले के कुनकुरी में होलीक्रास एक जाना माना मिशन अस्पताल है, जहां क्षेत्र के लोग इलाज कराने के लिए दूर दूर से आते हैं, लेकिन इस अस्पताल में परिजनों को अंदर जाने नहीं दिया जाता है, वहीं गेट के बाहर ही रहना पड़ता है, जबकि बाहर में परिजनों को किसी प्रकार की बैठने की सुविधा, गाड़ी पार्किंग की सुविधा एवं पीने का पानी समेत कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहीं गेट में एक गार्ड मौजूद रहता है, उस पर मरीज के परिजनों ने गार्ड के ऊपर आरोप लगाया है कि किसी प्रकार की जानकारी पूछने पर वह व्यवहारिकता से बात नहीं करता है, हमेशा बदसलूकी से पेश आता है।

हम आपको बता दें कि आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय प्रसाद गुप्ता एक महिला मरीज की मदद करने कुनकुरी के होलीक्रास अस्पताल पहुंचे, वही गार्ड के द्वारा बदतमीजी से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय  गुप्ता जी को गाड़ी हटाने के लिए कहा, गार्ड की बात सुनकर विजय गुप्ता भी आक्रोशित हुए और उनके साथ में बाहर खड़े मरीज के परिजन भी आक्रोशित होकर खूब हंगामा किए, उतना होने के बावजूद भी विजय गुप्ता ने गार्ड को प्रेम से समझाया कि कोई भी व्यक्ति मरीज हो या मरीज के परिजन किसी के साथ भी व्यवहार से बात करे, नहीं समझने पर विजय गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा एक्शन लिया जाएगा, जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को यहां रहने नही दिया  है

Post a Comment

Previous Post Next Post