दो बाइको की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत

 




रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


सुबह लगभग 11बजे हसौद थाना अंतर्गत कैथा व गुरड्ड कला के बीच गुरर कला निवासी चन्द्रहास चौहान उम्र 27 साल सुबह अपने घर से बाइक लेकर किसी काम के लिये निकला था।इसी दौरान ग्राम कैथा निवासी रिंकू कश्यप पिता शिवनंदन कश्यप बाइक से गुडर कला की ओर जा रहा था और दोनों की आपस में टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वही पर घायल हो गये दोनों खून से लत पथ बेहोस पड़े थे जीने राहगीरों ने तत्काल112 को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही 112 अपने दल बल सहित घटना स्थल पहुंच कर तुरन्त जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने चन्द्रहास को मृत घोषित बताया गया वही रिंकू को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया है परन्तु रिंकू की भी स्थिति गम्भीर बताया जा रहा है।वही चन्द्रहास के शव का पंचनामा कर पोस्ट मोर्डम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।जिले में आये दिन हो रहे सड़क हादसे में 70 से 85 प्रतिशत युवा वर्ग शामिल है जो आज मा बाप व परिजनों के लिए बहुत ही चिंता का विषय बना हुआ है।वही युवकों द्वारा मोटर सायकिल तेज गति से चलाने के कारण कंट्रोल नही कर पाने से ऐसे गम्भीर हादसा हो रहे है जिसके कारण मा बाप व परिजन अपने जवान बच्चों के कहि आने जाने पर वापसी की राह ताकते रहते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post