स्थान जांजगीर चाम्पा मालखरौदा
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
दिनांक 19/09/2021
मालखरौदा- माँ अष्टभुजी की नगरी अड़भार के प्रतिष्ठित शिक्षक लकेश्वर श्याम की सुपुत्री मोनिका श्याम का चयन छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा 2019 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है।बचपन से मेधावी रही मोनिका का प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 तक कि पढ़ाई शास.नवीन प्राथमिक शाला अड़भार में करने के बाद आगे 12 वीं तक की पढ़ाई एम एल जैन पब्लिक स्कूल सक्ती से की है।छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा को ध्यान में रखकर उन्होंने रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग में बीएससी (माइक्रो बायो) स्नातक की डिग्री हासिल की है।तत्पश्चात पटेल ट्यूटोरियल बिलासपुर में पीएससी कोचिंग करते हुए 2018 की cgpsc परीक्षा की साक्षात्कार में असफल होने के बाद भी उनका आत्मविश्वास नहीं टूटा बल्कि मजबूती के साथ आगे सफल होने के लिए अच्छी तैयारी में लग गई।इसी बीच उनका व्यापम की सहायक ग्रेड 3 की परीक्षा में सफलता हासिल कर वर्तमान में संभागीय कार्यालय राज्य कर (जी एस टी) बिलासपुर में पदस्थ है।आज उनकी मेहनत ने रंग लाया और वह छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग2019 की परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हो गई।डिप्टी कलेक्टर बनने की इच्छुक मोनिका डीएसपी का पोस्ट मिलने से संतुष्ट है।अड़भार नगर की पहली छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा में चयनित महत्वपूर्ण पद पर पहली महिला अधिकारी के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है। वहीं उनकी प्रबल इच्छा है कि अब वह यूपीएससी की परीक्षा में भी सफलता हासिल करेगी।मोनिका ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और अपने माता पिता और परिवार के पूर्ण सहयोग एवं अपने सभी शिक्षकों को दिया है।

Post a Comment