खादी एवम ग्रामोद्योग आयोग रायपुर द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न




 रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


चाम्पा रोड लछनपुर स्थित भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में खादी व ग्रामोद्योग  आयोग रायपुर द्वारा प्रायोजित योजना केअंतर्गत जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जीयूएस के आर के ठाकुर द्वारा CMEGP योजना के उद्देश्य के बारे मैं विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि B L पमघरे उपनिदेशक खादी  व ग्रामोद्योग आयोग द्वारा PMEGP के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई वही विभाग द्वारा संचालित कई रोजगार सम्बधी योजना के बारे में जानकारी दीया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रद्धा दुबे ने सफल उद्यमी के खाशियत व स्वरोजगार के बारे में कई जानकारी प्रदान की गई।विशिष्ठ अतिथि पवित्र देहरी मुख्य प्रबंधक लीड एसबीआई जांजगीर ने बैंक के द्वारा दिये जाने वाले ऋण व उनके कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी ।सीईओ जिला अन्तव्यसायी संदीप शुक्ला व जिला उद्योग व व्यापार केंद्र चाम्पा के प्रबंधक फिलिप तिग्गा सहित कई अधिकारियों ने सम्बोधित कर कई प्रकार रोजगार मुखी जानकारी दी गई जिसका लाभ लेने के लिए भारी मात्रा में चाम्पा जांजगीर के बेरोजगार युवक व युवतिया उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post