छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक पद पर चयनित होने वाली मोनिका श्याम को शक्ति एसडीएम रैना जमील, तहसील दार ,नायब तहसीलदार सहित कई लोगों ने मिठाई खिलाकर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया


 स्थान जांजगीर चाम्पा मालखरौदा

रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा

दिनांक 22/09/2021


छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग 2019 की परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक पद पर चयनित होने वाली मोनिका श्याम को शक्ति एसडीएम रैना जमील, तहसील दार ,नायब तहसीलदार सहित कई लोगों ने मिठाई खिलाकर पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग 2019 की परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित होने वाली मोनिका श्याम को प्रशिक्षु आईएएस सक्ती एसडीएम रैना जमील,तहसीलदार शिवकुमार डनसेना, नायब तहसीलदार आशीष पटेल ने मिठाई खिलाकर  पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं एम एल जैन पब्लिक स्कूल सक्ती के प्रबंधन समिति,प्राचार्या एवं स्कूल स्टॉफ ने भी सम्मानित किया।वहीं अड़भार नगरवासियों ने भी मोनिका का भव्य स्वागत करते हुए माँ अष्टभुजी मंदिर से निवास स्थान तक फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं घर पहुँचकर भी लोगों ने बधाई दी।विदित हो कि माँ अष्टभुजी की नगरी अड़भार के प्रतिष्ठित शिक्षक लकेश्वर श्याम की सुपुत्री मोनिका श्याम का चयन छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा 2019 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है।बचपन से मेधावी रही मोनिका का प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 तक कि पढ़ाई  शास.नवीन प्राथमिक शाला अड़भार में करने के बाद आगे 12 वीं तक की पढ़ाई एम एल जैन पब्लिक स्कूल सक्ती से की है।छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा को ध्यान में रखकर उन्होंने रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग में बीएससी (माइक्रो बायो) स्नातक की डिग्री हासिल की है।तत्पश्चात पटेल ट्यूटोरियल बिलासपुर में पीएससी कोचिंग करते हुए 2018 की cgpsc परीक्षा की साक्षात्कार में असफल होने के बाद भी उनका आत्मविश्वास नहीं टूटा बल्कि मजबूती के साथ आगे सफल होने के लिए अच्छी तैयारी में लग गई।इसी बीच उनका व्यापम की सहायक ग्रेड 3 की परीक्षा में सफलता हासिल कर वर्तमान में संभागीय कार्यालय राज्य कर (जी एस टी) बिलासपुर में पदस्थ है।आज उनकी मेहनत ने रंग लाया और वह छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग2019 की परीक्षा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हो गई।डिप्टी कलेक्टर बनने की इच्छुक मोनिका डीएसपी का पोस्ट मिलने से संतुष्ट है।अड़भार नगर की पहली छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा में चयनित महत्वपूर्ण पद पर पहली महिला अधिकारी के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है। वहीं उनकी प्रबल इच्छा है कि अब वह यूपीएससी की परीक्षा में भी सफलता हासिल करेगी।मोनिका ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और अपने माता पिता और परिवार के पूर्ण सहयोग एवं अपने सभी शिक्षकों को दिया है।

मोनिका को डीएसपी पद में चयनित पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अड़भार नगरपंचायत अध्यक्ष पति एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग,उपाध्यक्ष रामानुजन साहू, अरविंद तिवारी, विकास तिवारी,मिलेंद्र पाण्डेय, नवधा मौरे,राजेन्द्र पटेल,पदुम कर्ष,दिनेश जायसवाल,पार्षदगण हजारी सिदार,राकेश मौरे,सुनीता मनोज कटकवार,कोमलेश्वरी रमेश गर्ग,भरत जलतारे,लक्ष्मी यादव,घनश्याम देवांगन,राजेन्द्र देवांगन,भुनेश्वर यादव,देवानन्द जायसवाल,अंकित श्रीवास, मनोज श्याम,बुद्धेश्वर श्याम,शैलेष जायसवाल, सूर्यकांत विश्वकर्मा,पुष्पेंद्र पटेल,लालू तम्बोली, छोटू द्विवेदी,सत्या देवांगन,पोखर कर्ष, के पटेल,शेखरज्ज्ब जायसी, नोधेंद्र बरेठ,प्रफुल्ल देशमुख,डॉ कन्हैया उरांव, दुर्गेश शुक्ला, अशोक रात्रे,हेमंत रात्रे,मन्नू उरांव,डॉ धनेश साहू,कन्हैया लाल तिवारी सहित नागरिकों एवं उनके माता पिता के ईष्ट मित्रों,परिजनों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा एम एल प्रधान सहित शिक्षक परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post