रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिला आये दिन अपनी रोड की बदहाली पे विगत कई वर्षों से आस लगाए बैठी है कि उसकी सुध कोई कब लेगा ।अब इंतजार करते करते थक चुकी नैला स्टेशन से चाम्पा स्टेशन तक कि रोड को देखकर उस पर चलने वाले शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को तनिक भी कोई प्रभाव नही पड़ता।क्योकि उनको तो लग्जरी व साही कारों में चलने की आदत के कारण सड़क में जो मौत की खाई बनी है वह भी दिखाई नही देती। जबकि आये दिन किसी न किसी पार्टी के कार्य कर्ताओ द्वारा अपने अपने तरीके से प्रदर्शन करने के बावजूद भी शासन के सोये हुए विभागीय अधिकारियों की आंखे कोई भी पार्टी व नेता अभी तक खोल नही पाई ज्यादा से ज्यादा दूसरे दिन आनन फानन कर थोड़ा बहुत गिट्टी मुरुम डालकर रोलर चलाकर मात्र औपचारिकता निभाई जाती हैं जो दूसरे दिन फिर वही हालात पैदा हो जाते है।वही आये दिन 1970 / 71 के दशक का यह पूल कभी भी जवाब दे सकती हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की आंखे तभी खुलती है जब तक कोई बड़ा हादसा न हो।आज दोपहर 11 -12 बजे के आसपास भारी वाहनों का जमावड़ा होने के कारण पूरा पूल ट्रैफिक से जाम हो गया जिसके कारण वाहनों का पूरा वजन इस बूढ़े पूल पर थम गया जो भयानक हादसा को आमंत्रित कर सकता हैं हालात इतने खतरनाक थे कि लोगो को घण्टो पूल में खड़ा होना पड़ा जिसके कारण लोगो को ऊपर वाले से विनती करना पड़ा कि हे प्रभु इस पूल को सुरक्षित रखना।इधर पुलिस बल की कमी के कारण तीन चार जवान मौके पर तैनात किए गए फिर भी भारी भरकम भीड़ व वाहनों को एक एक कर निकलने दिया गया वही यातायात व्यवस्था को सुरक्षित करने में वर्दीधारी जवानों की पसीना माथे से पैरों तक टपक रहे थे ऒर यही हाल लोगो का भी रहा ।यदि जल्द से जल्द इस रोड की सुधार नही की जाती हैं तो शासन प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों के साथ साथ निर्दोष जनता को भविष्य में भारी किम्मत चुकानी पड़ सकती हैं।




Post a Comment