आम आदमी पार्टी ने खराब सड़को को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

 




रघुसाहू रिपोर्र्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर चाम्पा जिले में शहरों के बीचों बीच नेशनल हाईवे  सड़क 49 की  हालात नैला स्टेशन से लेकर चाम्पा स्टेशन तक कि सड़क की स्थिति इतनी अधिक खराब है कि अब जनता की  सहनशीलता समाप्त हो गई हैं इस रोड पर चलना याने मौत के सफर करने के बराबर है जबकि यह समस्या आज की नही बल्कि विगत सालो से चली आ रही हैं जिसके कारण आज शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।इस तरह जनता के साथ कि जा रही धोके बाजी को देखते हुए आमजनता पार्टी द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया।जांजगीर व चाम्पा के हसदेव नदी के पुल पर संगीत के माध्यम से शासन प्रशासन मंत्री नेताओ की सुस्त रवैये पर सवाल उठाते हुए शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कार्य नही होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।इस दौरान चुनावी प्रलोभन में न आकर सही सरकार चुनने की बात कही ।सड़क पर जनता ने अपना हाथ उठाकर अपना समर्थन देकर  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग दिया व उनका हौसला भी बढ़ाया गया और जनता खुद ही बेनर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन करने लगे।आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल व आप प्रवक्ता विकाश केलकर ने एक अजब स्लोगन हाथो में रखा था जिससे पूरी जनता बहुत ही प्रभावित हुई स्लोगन में लिखा था दस का मुर्गा खाओगो तो ऐसा ही रोड पाओगे  औऱ पांच सौ में बिक जाओगे तो ऐसा ही रोड पाओगे।नए तरीके से किये गए इस प्रदर्शन ने जनता से भरी बाह वाही लूटी ।वही आशुतोष गोपाल ने कहा कि जब तक जांजगीर चाम्पा की रोड नही बनेगी तब तक हमारे द्वारा ऐसे ही प्रदर्शन किया जाता रहेगा ।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विशाल केलकर ने कहा कि नेता चुनाव में जनता से वोट खरीदने के बाद उनकी समस्याओं को भूल जाते है जिलाध्यक्ष किन्देश राठौर ने कहा कि यह प्रदर्शन सभी विधान सभा में किया जाएगा  वही आप नेता अभिषेक ने कहा कि गढो से भरी  सड़क   को देंखने से लगता हैं कि यहाँ मछली पालन किया जा सकता हैं।अब की बार ऐसे नेताओं को सबक सिखाने की बहुत जरूरत हैं और नही ऐसे नेताओं के प्रलोभन में आना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post