37 वर्षिय युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा आज उमड़ पड़े जन सैलाब

 





रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़


भाजपा के सबसे युवा नेता युद्धवीर सिंह जूदेव की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 25 वर्ष की उम्र में हुई ।भाजपा की कार्य करता का सदस्यता प्राप्त कर 26 वर्ष की उम्र में विधायक बनकर अपने विधान सभा का नेतृत्व करते करते वे युवाओं के साथ साथ भाजपा के फायरब्रांड नेता बन गए ।उन्होंने दो बार विधायक बनकर लोगो के चहेते बन गए।इसी बीच युद्धवीर सिंह की तव्यत खराब चल रही थी ।लिवर में प्रॉब्लम होने के कारण दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड मिलियरी साइंसेज से बैंगलौर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हालत इतनी खराब थी कि लिवर ट्रांजेक्शन होने ही वाला था तभी युद्धवीर सिंह ने अपनी अंतिम सांस ली।और मात्र 37 वर्ष की आयु में वे सबको छोड़ गए।उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विष्णु देव सहाय, धरम लाल कौशिक सहित सभी नेता वकार्यकर्ताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया।उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को दर्शनार्थ हेतु विजय विहार पैलेश में रखा गया जिसका अंतिम संस्कार गृह ग्राम जशपुर नगर में किया गया जहाँ उनके समर्थकों का पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा वही रास्ते छोटे पड़ जा रहे थे वही युवाओं में भारी जोश के साथ आंखे भी नम थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post