रिपोर्टर - दीपक वर्मा
जिला - जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - सरकार के द्वारा बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है, कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो बच्चो को दिए जाने वाले शिक्षा का स्तर बिल्कुल ही नीचे गिरता हुआ सामने आ रहा है।
हम बात कर रहे है, जशपुर जिले में कुनकुरी विकासखंड के नवीन हायर सेकंडरी स्कूल लोधमा की, जहां मिडिया की टीम ने प्रधान पाठिका से इजाजत लेकर पढ़ाई कर रहे दसवीं की छात्राओं से सामान्य ज्ञान का सवाल पूछा, जैसे तिरंगे झंडे में कौन कौन सा रंग होता है, महात्मा गांधी का जन्म कब और कहां हुआ, देश की राजधानी क्या है, देश के शिक्षा मंत्री कौन है, देश के राष्ट्रपति का नाम क्या है। किसी ने भी कोई सवाल का जवाब नहीं दिया, वहीं पढ़ाने वाली शिक्षिका से भी सवाल पूछा गया तो वह भी नही बता पाई। और तो और जब हमने प्रधान पाठिका से सवाल पूछा कि देश के शिक्षा मंत्री कौन है तो उन्होंने भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में जब शिक्षिका एवं प्रधान पाठिका को ही सामान्य ज्ञान की जानकारी नहीं है वो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे और बच्चों का भविष्य कैसा रहेगा, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
वहीं जब हमने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान की बात करें तो उन्होंने सभी स्कूलों में स्कूल संबंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों का नाम और साथ में फोन नंबर लिखा हुआ चार्ट बोर्ड लगाने को कहा है, ताकि किसी को कोई समस्या ना हो, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं कर रहा है और सामान्य ज्ञान की जानकारी स्कूल शिक्षिका एवं प्रधान पाठिका को नही होना ये तो बिलकुल गलत है।


Post a Comment