बिलासपुर में राज्य के सबसे बड़े अस्पताओ में गिने जाने वाले बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में एकाएक 316 स्वास्थ्य कर्मियों के अनिष्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से सिम्स हॉस्पिटल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हैं जिसके कारण मरीजो व आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। 316 कर्मचारियों सहित नर्स व अन्य स्टॉप का एकाएक 23 अगस्त से अनिष्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हैं। वही प्रबन्धन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है ।इस तरह अचानक कर्मियो के हड़ताल पर चले जाने प्रबन्धन पर कोई प्रभाव नही पड़ रहा है।कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद डेली रिपोर्ट प्रबन्धन द्वारा डीएम व मुख्य स्वास्थ्य सचिव को भेजना पड़ता है।
उसी रिपोर्ट के अनुसार 23 अगस्त से 29 अगस्त तक आठ दिनों में 52 लोगो की मौत हो गई हैं।वही 48 लोग अस्पताल छोड़कर चली गये है हॉस्पिटल की चरमराई ब्यवस्था व असुविधा से तंग आकर 41 लोग दसरे अस्पताओ में चले गए हैं। डॉक्टर आरती पांडे पीआरओ सिम्स का कहना है कि
कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से परेशानी तो बढ़ी हैं लामा हो रहे हैं कुछ लोगो को रेफर किया गया है लेकिन मौत की जानकारी मुझे प्राप्त नही हुई हैं।



Post a Comment