कुनकुरी - फेसबुक पर विवादित टिप्पणी पोस्ट करने वाले रिटायर्ड शिक्षक के विरूद्ध कुनकुरी थाने में मामला दर्ज, आरोपी पूर्व शिक्षक सोनाराजा पुलिस हिरासत में

 


रिपोर्ट दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़


कुनकुरी नगर में सोशल मीडिया फेसबुक पर अनुराग मसीह के वॉल पर हिन्दू धर्म एवं गौवंश के प्रति विवादास्पद पोस्ट डाले जाने के विरोध में कुनकुरी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ कुनकुरी नगरवासी पूर्व शिक्षक सहायक सोनाराजा के विरूद्ध लिखित शिकायत लेकर मामला दर्ज कराने थाना पहुंचे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दिये जा रहे शिकायत पत्र में रिटायर्ड शिक्षक द्वारा पूर्व में भी जान बुझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाले जाने के प्रकरणों का उल्लेख किया गया है और इस विषय में एफआईआर दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षक के द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी के बाद सनातन धर्म से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए और उंक्त रिटायर्ड शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने कुनकुरी थाना पहुंचे। इनकी शिकायत पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई और आरोपी रिटायर्ड शिक्षक सोनाराजा  को हिरासत में ले लिया है।

एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि पूर्व में भी उंक्त शिक्षक के विरुद्ध इस तरह की शिकायतें आयी थी लेकिन आपसी समझौते के कारण कार्रवाई नही हो पाई थी लेकिन इस बार 295 (ए) के तहत कार्रवाई करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post