जशपुर - टोनही कहकर बार बार कर रहा था प्रताड़ित, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर किया गिरफ्तार

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर - थाना तपकरा की चौकी करडेगा के अन्तर्गत टोनही प्रताड़ना के साथ जान से मारने की धमकी व मारपीट के आरोपी अर्जुन यादव 45 वर्ष निवासी ग्राम ढ़ोढीआरा को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक देव नारायण यादव, आरक्षक राजकुमार, सहायक आरक्षक प्रदुमन सिंह का सक्रिय योगदान रहा।


प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 6 सितम्बर सोमवार को थाना तपकरा की चौकी करडेगा क्षेत्र के अन्तर्गत निवासी महिला ने चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका चाचा ससूर अर्जुन यादव द्वारा उसे समय समय पर जादू टोना करती हो कहकर लड़ाई झगड़ा करता है और जान से मारने की धमकी भी देता रहता है। पूर्व में वर्ष 2020 में अर्जुन यादव का पुत्र गिरने से बेहोश हो गया था उस मामले में भी वह बार बार मुझे ही गाली गलौच कर जादू टोना जानती हो कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। मेरे पति को भी अर्जुन यादव द्वारा मारपीट किया गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर भादवि की धारा 294, 506, एवं छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4, 5 के अन्तर्गत अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post