कुनकुरी बाजार में सब्जी विक्रेता किसानों की समस्या को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने कुनकुरी नगर पंचायत के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन,

 





रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


कुनकुरी - भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने आज कुनकुरी में जूदेव जी की प्रतिमा के सामने कुनकुरी नगर पंचायत के विरोध में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें की प्रमुख मुद्दा कुनकुरी नगर पंचायत में स्थित बाजार को लेकर था। ज्ञात हो कि कुनकुरी नगर पंचायत के आसपास करीब 30 से 40 गांव के किसान अपनी बाड़ी की सब्जी वगैरह बिक्री करने हेतु कुनकुरी नगर पंचायत के बाजार में लेकर आते हैं। पूर्व की रमन सरकार ने बाजार में लगने वाले टैक्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया था ताकि छोटे बड़े सभी किसानों को अपनी उपज बाजार में बेचने किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।  परंतु कुनकुरी नगर पंचायत के बाजार में कुछ बड़े व्यापारियों के कब्जे को लेकर हर रोज अप्रिय स्थिति निर्मित रहती है। जिसके कारण गांव से आने वाले किसानों को ऊपर बैठने के लिए बैठने का स्थान तक नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। 

इस मुद्दे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी एवं एसडीएम को आवेदन देकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा मुनेस्वर केसर मंडल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा संकेत साय मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित मिश्रा जुनेद अहमद ग्रामीण उपाध्यक्ष किसान मोर्चा त्रिलोचन यादव ,जगर यादव, विसेस्वर यादव, जिगेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, विजय आदित्य सिंह जूदेव भुनेस्वर सिंह, अमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू, बॉबी ताम्रकार विजय सुनील राय, घनस्याम अग्रवाल मंत्री कांसाबेल मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post