रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के दुलदुला का एक मामला सामने आया है, यहाँ के चटकपुर का रहने वाला अनिल प्रकाश कुजूर 43 वर्ष पुटु बीनने जंगल गया था इसी दौरान एक जंगली हाथी आया और उसे दौड़ाने लगा। पीछे मौत को देखकर अनिल प्रकाश भागने लगा और भागते भागते एक पेड़ से ऐसा टकराया कि वह ढलान के नीचे गिर गया यही उंसके जिंदा रहने की वजह बन गयी ।
जानकारी के मूताबिक अनिल प्रकाश हाथी के जद में आ गया था इस वजह से उसका पैर टूट गया है। उसे उसी हालत में दुलदुला अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसे यहाँ से रांची के लिए रेफर किया गया है।हांलाकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Post a Comment