रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जगदलपुर -चिंतन शिविर के समापन के बाद छत्तीसगढ़ में सिहासि घमासान औऱ गर्म होते जा रही हैं एक दसरो पर आरोप पत्यारोप का कार्य जोरो पर चल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी पूरन देश्वरी ने ये कहा कि यदि सभी कार्य करता थूक दे तो पूरा कैबिनेट बह जाएगा ।जिनके जवाब में सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए जवाब में कहा कि आसमान पर थूकने से खुद के चेहरे पर गिरता है।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में हमारे चिंतन शिविर से दिल्ली और रायपुर में कांग्रेश की चिंता हो रही हैं।कांग्रेश अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोई एटीएम हैं तो वह है भूपेश बघेल हैं। 15 सालो तक ट्रांसफर पोस्टिंग में एक रुपया भी नहीं लिया गया। लेकिन अब राज्य में पैसा लेकर पोस्टिंग हो रही हैं । कलेक्टर एसपी करोडो रुपये देकर पोस्टिंग ले रहे है। सरकार बनाने के अगले दिन से ही राज्य में भरस्ट्राचार चरम सीमा पर है ढाई साल मैं हाल बदत्तर हो गया है उपर से नीचे तक के लोग प्रदेश को लूट रहे है । वही मुख्यमंत्री अमरकंटक से लौटने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी पूरन देश्वरी के बयान पर पलटवार करते हुए जवाब दिया कि मुझे उम्मीद नही थी कि भाजपा में जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिती इस स्तर पर आ जायेगी जब हम लोगो के साथ थी और अर्जुन सिंह के साथ राज्य मंत्री थे तब तो ठीक थे लेकिन भाजपा में जाने के बाद क्या स्थिति हो गई हैं ।और कहा कि आसमान पर थूकने से खुद के चेहरे पर ही गिरता है।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के धर्मांतरण के बारे में भी जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वह इसे स्वीकार करते हुए कही हैं कि पन्द्रह सालो में सबसे ज्यादा चर्च बने ।


Post a Comment