रघुसाहू रिपोर्टर
जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
चाम्पा शहर में 37 वर्ष पूर्व आज के दिन ही बिजली ,पानी,सड़कजैसे आदि समस्याओं के लिए चाम्पा के जनता द्वारा विशाल जन आन्दोलन किया गया था जिसमे युवक राजकरण दुग्गड़ को गोली लगने से शाहिद हो गए थे। 24 सितंम्बर को प्रातः 10 बजे
शहीद राजकरण दुग्गड़ स्मृति उद्यान चाम्पा मैं सम्माननिय व प्रबुद्ध जनों द्वारा शहीदी दिवस पर दुग्गड़ की प्रतिमा पर एक एक कर माल्यार्पण किया गया ततपश्चात उपस्थित सभी लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राजकरण दुग्गड़ की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
परन्तु युवक राजकरण की कुर्बानी के बावजूद भी जनसमस्या जस की तस बनी हुई हैं।38 वर्ष पूर्व जिस नगर की मूलभूत समस्याओं के लिए नगर वासियो द्वारा विशालआंदोलन किया गया था उस दृश्य को स्मरण कर सभा को सम्बोधित करते हुए लोग भावुक हो गए इतनी बड़ी कुर्बानी देने के बाद भी समस्या आज तक बनी हुई है। कांड को 38 साल हो गए उस दृश्य व मंजर को नम आंखों से याद किया गया जिससे लोग सिहर उठे ।1983 के इस अंदोलन में राजकरण दुग्गड़ शहीद हो गए थे और
मनोहर व अनिल को गोली लगी थी।



Post a Comment