रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
आईपीएल मैच शुरू -होते ही क्रिकेट प्रेमियों का दर्शन दुर्लभ हो जाता है ।वैसे ही सट्टेबाजों का सबसे बड़ा त्योहार शुरू हो जाता हैं। आईपीएल मैच शुरू होते ही चाम्पा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना कालेज चाम्पा के पीछे शट्टेबाजी जोरो से चल रही हैं इस सूचना के मिलते ही चाम्पा पुलिस दल बल के साथ गतव्य स्थान की ओर रवाना हुए सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने नगद सहित सट्टा पट्टी लिखे हुए कागज के साथ खेलाने व खेलने वालों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट का धारा लगाया गया । एक ओर इस खतरनाक खेल के चक्कर मे फंसकर कई लोगों को कर्ज के चलते अपनी जान गवानी पड़ी हैं वही कई घर तबाह भी हो गये हैं परन्तु सट्टे का नशा इस कदर हावी हो जाता हैं कि इंसान बुरी तरह से फंस कर पूरा अपना परिवार तबाह कर लेता हैं। जिले में सबसे ज्यादा सट्टे का काला कारोबार शक्ति में चलता है जहाँ एक एक गेंद पर करोड़ो रूपये के दांव लगाए जाते हैं जो कि पूरे शहर में चर्चित होता हैं किंतु शुत्रो के अनुसार पुलिस की देखभाल में ही यहाँ करोडो रुपये का दाँव पे लग्न आम बात है ।पुलिस को किसी के घर बर्बाद होने या किसी की जान जाने से कोई मतलब नहीं है क्योकि उनको मतलब अपने हिस्सो से होता हैं यदि पुलिस अपनी पुलिसिंग कार्यवाही ईमानदारी से करे तो न जाने कितने परिवार तबाह होने से बच सकते हैं वही सट्टे के आदि होकर मानसिक संतुलन खोकर जान गवाने वाले सैकड़ो युवकों व जवानों के जन बचाये जा सकते हैं।
जैसे ही कोई भी मैच शुरू होता हैं वैसे ही सट्टे के दलाल शक्रिय हो जाते है हालांकि लाखो करोडो का दांव तो आम बात है क्योंकि यहाँ रसुदखोरो के रईस औलादों के पास पैसा की कमी नही है ।और नहि ये लोग पुलिस की गिरफ्त में आते है क्योंकि सट्टे का यह काला खेल मोबाईल से खेला जाता हैं क्योंकि हर बेमानी के कामो में सबसे ज्यादा ईमानदारी होती हैं जिसके कारण पुलिस भी इन तक नही पहुच पाती।


Post a Comment