रघुसाहू रिपोर्टर
जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्प जिले के पामगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोसला में एक मासूम की मौत हो गई जो कि खेलते खेलते वहां बाड़ी की एक डबरी में अचानक सी गिर गई घर वालो को पता चलने से पहले बच्ची की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से घर मे घर मे पूरी तरह मातम छाया हुआ है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर मार्ग कायम किया गया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसला निवासी जोतराम साहू की दो साल की 2वर्षिय पुत्री साक्षी साहू अपने घर के पास शाम 4 बजे खेल रही थी घर मे उसके पिताजी नही थे उसकी माँ बस घर मे थी।ऐसी दौरान खेलते खेलते घर के पीछे बाड़ी में चली गई वही लगभग 5 से 6 फिट की डबरी जो पानी से भरी थी उसी मैं अचानक गिर गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई।जब जोतराम घर पहुँचकर देखता है तो साक्षी दिखाई नहीं देती । जिससे जोतराम साक्षी की खोजबीन शुरू करता है इसी बीच जोतराम साहू अपने घर के पीछे बाड़ी की ओर जाकर देखता हैं की साक्षी की मौत हो चुकी हैं तो पैरों तले जमीन खिसक जाती हैं ।जिसे तुरंत निकालकर जीने की उम्मीद में मास बाप अस्पताल लेकर जाते हैं लेकिन डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया जाता हैं।साक्षी की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई हैं और साक्षी को देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है। साक्षी जोतराम का एक मात्र बेटी थी ।अपने एक मात्र पुत्री को खोने के बाद माता पिता सदमे में चले गए हैं।इस घटना की सूचना पुलिस को दे गई जो शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



Post a Comment