जशपुर - 28% DAमांग हेतु 3 सितंबर को आयोजित "काम बंद-कलम बंद" आंदोलन के समर्थन में दुल्दुला ब्लॉक के समस्त शिक्षक सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे


 रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय शिक्षकों/ कर्मचारियों को विगत 3 वर्ष से DA प्रदाय नही किया गया है जो कि अब 28% प्रतिशत तक जा चुका है और लंबित है जिसकी वजह से हम सबको अत्यंत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

छ्ग संयुक्त शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई दुलदुला जिला जशपुर इस *28%DA की मांग पर* छ्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आहूत "काम बन्द कलम बन्द" आंदोलन का समर्थन करते हुए कल 3 सितंबर को सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लेकर अपनी मांग के लिए प्रदर्शन में शामिल रहेगे।

अतः समस्त शिक्षक साथियो से अपील है कि आप सभी आकस्मिक अवकाश लेकर इस 28% DA की मांग करें। इस आशय का आवेदन आज ही अपने कार्यालय को दे देवें,

सबेद यादव

ब्लॉक अध्यक्ष दुल्दुला

छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ जिला जशपुर

जिला मीडिया प्रभारी एवम् आई टी सेल प्रभारी भुवनेश्वर सूर्यवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अब सड़क की लड़ाई लडने के लिए प्रदेश भर के कर्मचारी कलम बन्द काम बंद कर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे



Post a Comment

Previous Post Next Post