कांसाबेल - डीडीसी श्री सालिक साय जी क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर करने सुर्खियों पर



रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले विकासखंड कांसाबेल के भाजपा के लोकप्रिय नेता जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय जी क्षेत्र में लगातार बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, बीते 3 तारीख लगभग महीने भर से कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत पूसरा में ट्रांसफार्मर की वजह से बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी परेशान थे, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय जी को अपने ग्राम में बिजली की समस्या को बताया। वहीं श्री साय जी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल बिजली विभाग को निर्देश देकर 3 दिन के भीतर आज 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाए और मामले का निराकरण किया। वहीं ग्राम वासियों ने साय जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिए।

आपको बता दें कि डीडीसी सालिक साय ने केवल पूसरा गांव में ही नहीं बल्कि कांसाबेल विकासखंड के कई गांवों में उन्होंने बिजली संबंधित समस्याओं को दूर कराया है। बीते 15 दिनो से बटईकेला के टोंगरी टोली बस्ती का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के सरपंच एवं ग्रामीण बिजली विभाग का कई दिनों से चक्कर काट काटकर थक गए थे, फिर पंचायत के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य श्री सालिक साय जी के पास पहुंचे और अपनी समस्या को बताया, वही साय जी ने ग्रामीणों को सझाईस देकर बिजली की समस्या को दूर करने की बात कहा। साय जी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण करने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। वहां भी 3 दिनो के अंदर ट्रांसफार्मर बदली किया गया और बिजली की समस्या से निजात मिल गया। ग्रामवासियों ने डीडीसी श्री सालिक साय जी की खूब सराहना कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post