जांजगीर चाम्पा जिले में 1 लाख कोविड 19 के टिका करण के टारगेट की जिम्मा





 रिपोर्टर रघुसाहू

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के समस्त नगर पालिका व ग्राम पंचायतों में अनिवार्य  रूप से बैठक आयोजित कर सभी जनप्रतिनिधियों कर्मचारियों के साथ साथ प्रबुद्ध वर्गों के लोगो को सत प्रतिशत टीकाकरण हेतु शपथ दिलाई गई। जिले में कलेक्टर के निर्देश पर टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए सभी नगरीय व पंचायतो में आयोजित बैठक कर   लक्ष्य को पूरा करने का कोशीस किया जायेगा।नगर पालिका जांजगीर नैला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस महाअभियान को पूर्ण करने का सपथ लिया गया ।शहर के सभी वार्डो में जागरूकता अभियान चलाया गया ।टीकाकरण के इस अभियान में सभी पार्षदों सहित आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओ व सहयिकाओ का सहयोग लिया गया ।लोगो को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पूरी ब्यवस्था दुरस्थ किया गया है समय को ध्यान में रखते हुए प्रातः 8 बजे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ सहित विभागीय जनों को उपस्थित होने को कहा गया है ताकि टीकाकरण प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक शांति पूर्ण सम्पन्न हो सके। जिन ब्लाकों में पहला डोज पिछड़ा हुआ है उन ब्लाकों में शत प्रतिशत पहला डोज का टीका पूर्ण करने का प्रयाश किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post