रिपोर्टर रघु साहू
जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के सभी पुलिस अधीक्षको को शक्त निर्देशा देते हुए कहा है कि गांजा की बिक्री पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए सभी हुक्के बारो को बंद करने के निर्देश दिए हैं वही नशे पर शक्त अंकुश लगाने के लिए भी कहा गया है।जिले के एक छोटे गांव से लेकर बड़े से बड़े होटलों बारो ढाबो तक नशेड़ियों का हुक्का पानी काफी हद तक बढ़ चुकी हैं।आये दिन सैकड़ो क्विंटल गांजे की तस्करी का दर्जनों मामले पकड़े जा रहे है वही छूट भइये गांजा तस्करी करने वालो की गिनती करना बहुत मुश्किल है ठेले गुमटी से लेकर गाँवो में अवैध गांजे शराब की खुले आम बिक्री चल रही हैं परन्तु पुलिस गाँवो में अपनी मुखबीर नही रखने के कारण जानकारी प्राप्त नही कर पाते जिसके कारण आये दिन नशे की हालत में बडे बडे अपराधों सहित हत्याओ जैसे गम्भीर वारदातो को भी अंजाम दिया जा रहा है परन्तु पुलिस की कार्यवाही अधिकांश शहरों व नगरों में ज्यादा होने के कारण अपराध का ग्राफ गाँवो में ज्यादा पाव पसर रही हैं हालांकि एसपी के आदेश व मार्ग दर्शन में शहर के सभी संदिग्ध होटलों बारो ढाबो सहित अनेक स्थानों पर पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल के साथ साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही हैं वही वाहनों की जांच व रात्रि गस्त में कड़ाई बरत रही हैं।



Post a Comment