रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिला में मेरे रहते बनई गांव के लोगो को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होने देंगे, आपके गांव को देखकर अंदाजा लगा सकता हूं कि पहले के विधायक कितनी बार आए होंगे,या कोई विधायक आया ही नहीं होगा, आपके गांव में बहुत काम करना है,अब आप सब को चिंता करने की कोई जरूरत नही है,कहते हुए उपस्थित ग्रामीणों की मांग नाली ,सोलर लाइट की तत्काल स्वीकृति विधायक द्वारा किया गया,साथ ही समाज की महिलाओं को 10 हजार रुपए देने की घोसना की,और बहकावे से बचने की बात कही ,पहले के विधायक पंद्रह वर्षों में जो काम किए है,उससे भी कही ज्यादा काम आपका बेटा,आपका भाई,आपका विधायक 2 सालो में कर दिखाया है।आप सब को जब भी जरूरत पड़े हमसे निसंकोच कह सकते है।आप सब का विधायक आपके लिए एक पैर में हमेशा खड़ा है। विधायक विनय भगत के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर में दवा आधे से भी कम कीमत में सभी को प्रदान किया जाएगा, इसकी जानकारी दी।और बनई गांव के ग्रामीण की मांग को जल्दी ही पूरा कराने की बात कही।
उक्त सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने कहा कि हिंदू के नाम पर राम के नाम पर वोट मांगने वाले की अब खैर नहीं,l अब लोग जान गए है पहचान गए है,अब लोगो को बरगलाना आसान नही है।
इस कार्यकर्म में विधायक विनय भगत के साथ ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मनमोहन भगत बी डी सी अमित महतो, महामंत्री सतीश गुप्ता, दीपक भगत ,प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस ह्यूमन राइट मणिरतन सिंह, सरपंच लुइकोना अनिल कुमार बेक,सरपंच बाला छापर प्रेम सागर भगत, ग्रामीण कोसा अध्यक्ष दिनेश भगत,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment