रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले में कुनकुरी के डुगडुगिया में धूमधाम से मां दुर्गा देवी की पूजा अर्चना की जा रही है, कुनकुरी के डुगडुगिया में इस बार शानदार अठारवां साल दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं वृंदावन से आए पंडित श्री सुब्रत कटारे जी के द्वारा कलश स्थापना कर पूजा की शुरुवात की गई। डुगडुगीया दुर्गा पूजा के संरक्षक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, डीडीसी सालिक साय, पूर्व विधायक रोहित साय, सुनील गुप्ता एवं दीपक अंधारे के साथ पूजा पंडाल में जल रहे साय जी अपने अखंड ज्योति के दर्शन करने पहुंचे।
कुनकुरी के दुर्गा पूजा समिति डुगडुगिया के संरक्षक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, संयोजक श्री सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्री सुदबल राम यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा मां दुर्गा देवी का स्थापना एवं पूजा अर्चना। पूजा में मोहल्ले के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं समस्त डुगडुगिया वासियों का विशेष योगदान एवं महिलाओं का समर्थन ज्यादा रहता है।
आपको बता दें कि जशपुर जिले में केवल कुनकुरी के डुगडुगिया पूजा पंडाल में ही सैंकड़ों की संख्या में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो सौ इंकावन अखंड ज्योति कलश दीप प्रज्ज्वलित की गई है। यहां के पूजा पंडाल में रोज पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं के द्वारा मां दुर्गा वाहिनी का जशगान, कीर्तन भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। नवरात्र के सप्तमी के दिन मां दुर्गा देवी की प्रतिमा का चेहरा खुल गया है और विजया दशमी के दिन माता रानी का विसर्जन किया जाएगा।



Post a Comment