आखिर गिरफ्तार हुआ आरोपी नाबालिक से प्यार का झांसा

 


चांपा। शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में चांपा पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को नाबालिग की मां ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि नाबालिग घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका भाई खाना खाने के लिए घर पहुंचा। भाई को देखकर नाबालिग वहां से चली गई। बाद में परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।

रिपोर्ट के आधार पर चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 491/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दीपक यादव नाबालिग को भाठिया बंगला ले गया था, जहां वह काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग से प्रेम और शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसके बाद उसने रात में नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक यादव (25), निवासी किकिरदा, थाना बिर्रा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, PSI रुकसाना बानो, ASI बी.पी. खांडेकर सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post