सिमगा। अभाविप, सिमगा इकाई के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गईं। संगठन की रीति-नीति व छात्रहित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से दीपक साहू को नगर अध्यक्ष व हर्ष यदु को नगर मंत्री के दायित्व पर निर्वाचित किया गया।
इस नवीन कार्यकारिणी में छात्रहित के कार्यों को गति देने के लिए नगर के प्रमुख छात्र सेवकों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी गई, जिनकी सूची इस प्रकार से है :-
1. नगर अध्यक्ष :- दीपक साहू
2. नगर मंत्री :- हर्ष यदु
3. नगर सहमंत्री :- जागेश्वर वर्मा, आशु ताम्रकार, नेहा देवांगन व प्रतीक चतुर्वेदी
4. कार्यालय मंत्री :- शुभम शर्मा
5. नगर SFS प्रमुख :- भूपेन्द्र अडीले
6. नगर SFS सह प्रमुख :- धनेन्द्र यदु
7. नगर SFD प्रमुख :- आकाश धृतलहरे
8. नगर SFD सह प्रमुख :- रुपेश देवांगन
9. नगर RKM प्रमुख :- हिमांशु देवांगन
10. नगर RKM सह प्रमुख :- खुशबू देवांगन
11. नगर खेलों भारत प्रमुख :- तामेश्वर साहू
12. नगर खेलों भारत सह प्रमुख :- प्रखर शर्मा व तारिणी वर्मा
13. नगर महाविद्यालय प्रमुख :- निखिल साहू
15. नगर महाविद्यालय सह प्रमुख :- कमल कांत दुबे
16. नगर विद्यालय प्रमुख :- लिवयांश देवांगन
17. नगर सोशल मीडिया प्रमुख :- हिमांशु सोनकर
कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, कहा है कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिए संघर्ष करने वाला अग्रणी संगठन रहा है।
सिमगा क्षेत्र के विद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़ रहे, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
वहीं नवनियुक्त नगर मंत्री हर्ष यदु ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और विभिन्न आयामों के प्रमुखों के साथ मिलकर राष्ट्रवाद और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से छात्रों को बड़े पैमाने पर संगठन से जोड़ा जाएगा।
इस घोषणा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ मार्गदर्शक, पूर्व पदाधिकारी व भारी संख्या में सिमगा क्षेत्र के प्रमुख छात्र सेवक व कार्यकर्ता उपस्थित रहें, जिन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



Post a Comment