स्वस्थ समाज के निर्माण एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, उत्तरकाशी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर के दौरान 10 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया, जबकि 38 लोगों ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण करवाया।
रक्तदान के पश्चात जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।


Post a Comment